IPL 2023 : IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रहा है, उससे पहले ही एक खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री मुंबई इंडियंस की टीम में हुई है. IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में इस खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री से मुंबई इंडियंस की दुश्मन टीमें खौफ से डर रही होंगी. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अपने बल्लेबाजी कोच रोल मुंबई इंडियंस के साथ शुरू किया है और IPL 2023 से पहले टीम के पहले अभ्यास में हिस्सा लिया.
कीरोन पोलार्ड IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा लीडर रहे हैं और बाकि खिलाड़ी हमेशा किरोन पोलार्ड के पास सलाह लेने के लिए गए हैं. अब किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी कोच की भूमिका में हैं तो किरोन पोलार्ड युवा खिलाड़ी, जो कीरोन पोलार्ड की सफलता को दोहराना चाहते हैं, उनके साथ ज्यादा समय किरोन पोलार्ड बिताना चाहते हैं और महत्वपूर्ण चीजे सीखना चाहते हैं. पहले सत्र की समाप्ति के बाद किरोन पोलार्ड ने कहा, ' मैं मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने के लिए और मुंबई के लोगों की भावना को बयां करने के लिए बहुत कम ही शब्द पड़ जाते हैं. मुंबई के लोगों ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है और एक खिलाड़ी के रूप में मैंने भी उनके लिए काफी कुछ किया है. यह जुड़ाव क्रिकेट मैचों से ज्यादा कुछ है. मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है, मैं खिलाड़ियों के आसपास वही व्यक्ति रहूंगा.'

